मारुति सुजुकी की भारतीय बाजार में बंपर बिक्री हो रही है। मारुति सुजुकी की स्विफ्ट और डिजायर में अभी भी हमेशा की तरह लंबी कतारें हैं। मारुति सुजुकी की ऑल टाइम हाई डिमांड कार डिजायर की हर महीने अच्छी बिक्री हो रही है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 6.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कार की मजबूत डिमांड के चलते लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। अगर आप मारुति की इस कार को खरीदना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम आपको यहां चल रहे वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं.
महीना | बिक्री संख्या |
---|---|
जनवरी 2023 | 11,317 |
फरवरी 2023 | 16,798 |
मार्च 2023 | 13,394 |
अप्रैल 2023 | 10,132 |
मई 2023 | 11,315 |
जून 2023 | 9,322 |
आपने ऊपर दिए गए चार्ट में देखा है कि डिजायर कार वास्तव में कितनी बिक रही है। इस वजह से इस पर 4 से 32 हफ्तों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यह वेटिंग पीरियड दिल्ली का है। यह सभी वेरिएंट पर लागू होता है। आपको बता दें कि यह मॉडल एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ के चार वेरिएंट में उपलब्ध है। ग्राहक इसे वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ सीएनजी ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं।